दिनेश पत्नी मथुरा को लेकर था परेशान, फिर एक रात सोते समय उसने क्यों ले ली जान? धौलपुर से आई हैरान करने वाली कहानी
Shocking murder case in Dholpur: राजस्थान के धौलपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां दिनेश कुशवाहा ने पत्नी मथुरा की सोते समय बेरहमी से हत्या कर दी. चरित्र पर शक और घरेलू विवाद के चलते हुए इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. जानिए पूरी घटना, पुलिस जांच और आरोपी की तलाश का ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Dholpur Murder Case
Dholpur Crime News: राजस्थान के धौलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. सैपऊ थाना इलाके के भूरापुरा गांव में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. 15 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते का अंत पत्नी की लहूलुहान लाश और फरार पति के साथ हुआ है. आइए विस्तार से जानते है इस खौफनाक मामले की पूरी कहानी.