धौलपुर: हॉस्पिटल में बंदर ने मचाया आतंक, मरीजों के बेड पर सोकर लेता है अंगडाई, देखें
Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में एक अस्पताल को बंदर ने अपना घर बना लिया है. वहां वो जमकर उधम मचा रहा है. कभी मरीजों को दौड़ाकर काटता है तो कभी उनके बेड पर जाकर सो जाता है. बंदर के उत्पात से अस्पताल में डर का माहौल है कई कोशिशों के बाद भी उसे अभी […]

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में एक अस्पताल को बंदर ने अपना घर बना लिया है. वहां वो जमकर उधम मचा रहा है. कभी मरीजों को दौड़ाकर काटता है तो कभी उनके बेड पर जाकर सो जाता है. बंदर के उत्पात से अस्पताल में डर का माहौल है कई कोशिशों के बाद भी उसे अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है.
अस्पताल में तैनात स्टाफ ने बताया कि एक बंदर शुक्रवार की शाम को अस्पताल में आ गया. उसके बाद से यह बंदर अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों और उनके अटेंडरों के लिए खतरा बनता जा रहा है. बंदर अस्पताल में आने वाले कुछ लोगों को काट भी चुका हैं. बंदर दिनभर अस्पताल परिसर में धमाचौकड़ी करता रहता है. बंदर के आतंक से स्टाफ के साथ-साथ मरीज भी परेशान हैं.
अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिकिशन मंगल ने बाड़ी नगर पालिका प्रशासन से बंदर को पकड़ने की मांग की है, लेकिन अभी तक बंदर को नहीं पकड़ा जा सका है. बाड़ी नगर पालिका के कुछ सफाईकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर जब बंदर को पकड़ने का प्रयास किया तो बंदर ने कार्मिको को इधर-उधर खूब छकाया. फिर अस्पताल से भाग गया. अस्पताल से कार्मिकों के जाने के बाद बंदर दोबारा वहां पहुंच गया.










