धौलपुर: आजीवन कारावास की सजा काट रहे कांग्रेस MLA शोभारानी कुशवाहा के पति को सुप्रीम कोर्ट से राहत
बनवारी लाल कुशवाहा को चर्चित नरेश कुशवाह हत्याकांड में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी.
ADVERTISEMENT

धौलपुर (Dholpur news) विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस की विधायक शोभारानी कुशवाहा (Shobharani kushwaha) के पति और पूर्व विधायक बनवारीलाल कुशवाहा (Banwari lal kushwaha) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. आजीवन कारावास की सजा काट रहे बनवारीलाल कुशवाहा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. साल 2012 में हत्या के षड्यंत्र के मामले में धौलपुर जिले के एडीजे कोर्ट ने पूर्व विधायक बनवारीलाल कुशवाह को साल 2016 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.