धौलपुर: प्रिंसिपल के ट्रांसफर के विरोध में पूरा गांव एकजुट, वापसी की मांग पर अड़े ग्रामीण, दो दिन से स्कूल नहीं पहुंचे छात्र
Rajasthan News: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के फोगड़ी गांव में एक सरकारी स्कूल पूरी तरह सूना पड़ गया है. लोकप्रिय प्रिंसिपल के तबादले के विरोध में ग्रामीणों और अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया. फर्जी बिल पर दस्तखत से इनकार को तबादले की वजह बताया जा रहा है, जिससे विवाद लगातार गहराता जा रहा है.
ADVERTISEMENT

प्रिंसिपल के तबादले पर फूटा गांव का गुस्सा
Didwana Kuchaman school Principal transfer controversy: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के फोगड़ी ग्राम पंचायत स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में इन दिनों एक अनोखा और बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है. स्कूल के लोकप्रिय प्रिंसिपल जय सिंह चाहर का तबादला सीधे धौलपुर कर दिया गया है. इस फैसले के बाद से ग्रामीणों और विद्यार्थियों में गहरा रोष व्याप्त है. पहले ग्रामीणों और बच्चों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध जताया था, लेकिन अब उन्होंने पढ़ाई का पूरी तरह बहिष्कार करते हुए बच्चों को घर पर ही रोक लिया है. स्कूल में पिछले दो दिनों से एक भी छात्र पढ़ने नहीं आ रहा है. ऐसे में स्कूल का विशाल परिसर पूरी तरह सुनसान नजर आ रहा है.
