वसुंधरा राजे की सियासी वापसी की चर्चा, क्या राजस्थान में बनेगा नया समीकरण?

वसुंधरा राजे राजस्थान की सियासत में वापसी कर रही हैं. आरएसएस और पीएम मोदी से उनकी नजदीकियां बढ़ी हैं. कैबिनेट विस्तार में उनके समर्थकों को जगह मिल सकती है. भजन लाल शर्मा की सादगी उनकी ताकत है, लेकिन उन्हें जनता के मुद्दों पर फोकस करना होगा.

ADVERTISEMENT

Vasundhara Raje
Vasundhara Raje
Google CTA

राजस्थान की सियासत में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सक्रिय होने की खबरें सुर्खियों में हैं. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वसुंधरा राजे अपने 'राजनीतिक वनवास' से बाहर निकल रही हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शीर्ष नेताओं के साथ उनकी बातचीत तेज हो गई है. सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने वाला है, जिसके लिए दिवाली तक का समय तय किया गया है. इस बीच, वसुंधरा के समर्थकों में उत्साह है और वे दावा कर रहे हैं कि दिसंबर तक उनकी नेता की सियासी पारी में नया मोड़ आएगा.