Barmer: खाने बनाने की बात पर विवाद से मामूली कहासुनी के बाद बढ़ गया तनाव और पलभर में उजड़ गया पूरा परिवार

दो भाईयों में खाना बनाने की बात को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि गुस्से में आकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. यह हैरान कर देने वाला मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले का है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

दो भाईयों में खाना बनाने की बात को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि गुस्से में आकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. यह हैरान कर देने वाला मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले का है. जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के बाटाडू में सुबह 9 बजे छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय रेंवताराम और 50 साल का भोमाराम दोनों भाई साथ ही रहते हैं. माता- पिता की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है. बीती रात को दोनों सगे भाईयों में खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई.