कौन हैं दिव्या मदरेणा? जो मथानिया निकाय चुनाव के दौरान सिर पर हेलमेट पहनकर पहुंचीं

मथानिया नगर पालिका चुनाव में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए भारी हंगामे और लाठीचार्ज के बाद पूर्व विधायक दिव्या मदरेणा सुरक्षा के लिहाज से सिर पर हेलमेट पहनकर वोट डालने पहुंचीं. इस तनावपूर्ण माहौल के बीच हुए चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की.

ADVERTISEMENT

दिव्या मदरेणा
दिव्या मदरेणा
Google CTA

सिर पर हेलमेट,चारों तरफ पुलिस का पहरा और हर किसी की नजरें सिर्फ एक ही चेहरे पर! राजस्थान के जोधपुर से आई इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. तस्वीर में दिख रही ये महिला कांग्रेस की तेजतर्रार नेता और पूर्व विधायक दिव्या मदरेणा हैं. मथानिया नगर पालिका चुनाव के दौरान दिव्या मदरेणा जब इस अनोखे अंदाज में वोट डालने पहुंचीं तो वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया. आखिर एक कद्दावर नेता को वोट डालने के लिए हेलमेट क्यों पहनना पड़ा? क्या ये कोई सियासी पैंतरा था या फिर जान का खतरा? और कौन हैं दिव्या मदरेणा. आइए, इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं.