सांसद दीया कुमारी हर साल इतने करोड़ रुपए भरती हैं इनकम टैक्स, एफिडेविट में खुलासा
Diya kumari’s nomination for rajasthan election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए विद्याधर नगर (Vidyadhar Nagar) से दीया कुमारी (Diya Kumari) ने नामांकन भर दिया है. दीया कुमारी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य ने चुनाव आयोग को दिए ऐफिडेविट में संपत्ति का भी खुलासा किया. हलफनामे के […]
ADVERTISEMENT

Diya kumari’s nomination for rajasthan election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए विद्याधर नगर (Vidyadhar Nagar) से दीया कुमारी (Diya Kumari) ने नामांकन भर दिया है. दीया कुमारी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य ने चुनाव आयोग को दिए ऐफिडेविट में संपत्ति का भी खुलासा किया. हलफनामे के मुताबिक वह हर साल औसतन 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करती है. पिछले पांच सालों के दौरान सबसे ज्यादा टैक्स वित्तीय वर्ष 2019-20 में 3 करोड़ 27 लाख रुपए तक भरा है.
यहां देखिए 2018 से अब तक इनकम टैक्स का पूरा ब्यौरा
2018-19 2 करोड़ 39 लाख
2019-20 3 करोड़ 27 लाख
2020-21 1 करोड़ 54 लाख
2021-22 3 करोड़ 73 लाख
2022-23 2 करोड़ 88 लाख
बता दें कि 30 जनवरी 1971 को जन्मी दीया कुमारी जयपुर के पूर्व राजपरिवार से है. वह जयपुर के पूर्व महाराजा व होटल व्यवसायी ब्रिगेडियर भवानी सिंह और पद्मिनी देवी की बेटी हैं. कुमारी ने मॉडर्न स्कूल (नई दिल्ली), जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल (मुंबई) और महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल (जयपुर) से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने लंदन में डेकोरेटिव आर्ट्स का कोर्स किया. अपनी खूबसूरती और राजनीतिक सूझबूझ के लिए पहचानी जाने वाली दीया फिलहाल राजस्थान की राजनीति में काफी सक्रिय है.
वसुंधरा राजे के विकल्प पर दिया ये जवाब
इस दौरान उन्होंने कहा कई सवालों के जवाब भी दिए. राजस्थान तक से खास बातचीत में कई सवालों के जवाब भी दिए. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के विकल्प के तौर पर खुद के सवाल पर कहा कि ‘ यह सच नहीं है, अफवाहें’. जयपुर से विद्याधर नगर सीट से सवाल पर कहा कि यह शीर्ष नेताओं से पूछना चाहिए. लोगों के लिए काम करके खुश हूं. साथ ही कहा कि मैं कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा का भी इंतजार कर रहा हूं.
2013 में जॉइन की भारतीय जनता पार्टी
दीया कुमारी का राजनीतिक सफर बेहद ही शानदार रहा है. उन्होंने साल 2013 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने के बाद उसी साल सवाई माधोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बनीं. इसके बाद वह 2019 में राजसमंद सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ी और सांसद बनीं. वर्तमान में दीया कुमारी राजस्थान बीजेपी में महिला मोर्चे की प्रदेश प्रभारी हैं. राजनीति के अलावा वह अपना खुद का एनजीओ भी चलाती हैं. इसके साथ ही स्कूल और होटल व्यवसाय में भी उनकी खास रुचि है.
