राजस्थान कांग्रेस में फिर छिड़ी वर्चस्व की जंग: डोटासरा ने दिखाए तेवर, गहलोत-मालवीय पर बोला सीधा हमला!
राजस्थान कांग्रेस में गोविंद सिंह डोटासरा ने 'व्यक्तिवाद' और 'निजी ब्रांडिंग' के खिलाफ तीखा हमला बोलकर अंदरूनी कलह को उजागर कर दिया है. उन्होंने अशोक गहलोत और महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर इशारों में निशाना साधा.
ADVERTISEMENT

govind singh dotasra
राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी और अंदरूनी खींचतान का माहौल गर्म हो गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी के भीतर हावी 'व्यक्तिवाद' और 'ब्रांडिंग' पर कड़ा ऐतराज जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है. उधर, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने महेंद्रजीत सिंह मालवीय द्वारा कार्यकर्ताओं की फिर से जॉइनिंग कराने के दावे पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है. वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजपूत समाज को साधने के लिए बड़ा कदम उठाया है.
