महेश जोशी की गिरफ्तारी पर भड़के डोटासरा! BJP को बड़ी चेतावनी, बोले- 'ढाई साल बाद भाजपाइयों का क्या होगा, भगवान बचाए!'

गोविंद सिंह डोटासरा ने महेश जोशी की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताते हुए भजनलाल सरकार को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि बिना नोटिस की गई यह कार्रवाई सिर्फ एक ड्रामा है. डोटासरा ने दावा किया कि ढाई साल बाद जब सत्ता बदलेगी, तब भाजपा नेताओं को अपने इन कृत्यों का जवाब देना होगा.

ADVERTISEMENT

Govind Singh Dotasra
Govind Singh Dotasra
google news

राजस्थान की राजनीति में पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा चढ़ गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस कार्रवाई को पूरी तरह 'राजनीति से प्रेरित' करार देते हुए भजनलाल सरकार पर कड़ा प्रहार किया है.