मकर संक्रांति मनाने को लेकर इन दो तारीखों पर पेंच! जानिए आखिर कब मनाया जाएगा त्यौहार?

Makar sankranti: मकर संक्रांति (Makar sankranti) महत्वपूर्ण उत्सव होता है. लेकिन इस बार इसे मनाने को लेकर संशय है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इस बार संक्रांति कब होगी? दरअसल, भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Makar sankranti: मकर संक्रांति (Makar sankranti) महत्वपूर्ण उत्सव होता है. लेकिन इस बार इसे मनाने को लेकर संशय है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इस बार संक्रांति कब होगी? दरअसल, भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रान्ति मनाई जाती है. यह त्योहार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 14 जनवरी को मनाया जाता है, पर कभी-कभी यह त्योहार 15 जनवरी को भी पड़ता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि सूर्य कब धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इस दिन सूर्य की उत्तरायण गति आरंभ होती है और इसी कारण इसको उत्तरायणी भी कहते हैं.