जयपुर: छुट्टी के दिन स्कूल परिसर में धधक उठी चिता... आखिर स्कूल में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? जानिए पूरा विवाद

Dudu School Cremation Controversy: राजस्थान के दूदू में एक सरकारी स्कूल के अंदर रविवार की छुट्टी के दिन ताला तोड़कर जबरन अंतिम संस्कार करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जानिए पुराने श्मशान के दावे और स्कूल की जमीन को लेकर उठे बड़े विवाद की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

स्कूल परिसर कर दिया दाह-संस्कार
स्कूल परिसर कर दिया दाह-संस्कार
Google CTA

राजस्थान के जयपुर जिले के दूदू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सरकारी स्कूल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 4 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी के चलते स्वामी विवेकानंद सरकारी मॉडल स्कूल बंद था और मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था. इसी दौरान गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की. आरोप है कि लोगों ने गार्ड की एक न सुनी और जबरन ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए. गार्ड ने तुरंत इस बात की जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल को दी. इसके बाद पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया गया, लेकिन जब तक पुलिस टीम पहुंची, तब तक दाह-संस्कार का काम काफी आगे तक बढ़ चुका था. घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, अब स्कूल के प्रिंसिपल ने इस मामले में लिखित शिकायत दी है. क्या है पूरा मामला और क्यों इन लोगों ने ऐसा किया, जानें इस खबर में...