कैलाश चौधरी के लिए 'रेसलर खली' की एंट्री, भाटी ने किया तंज- काम नहीं आएंगे खली-खलबली

रविंद्र भाटी ने कहा- मेरी जनता ही मेरी स्टार प्रचारक है. मेरे पास लाखों रुपए नहीं जो मैं इन स्टार प्रचारकों को दे पाऊं.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: रविंद्र भाटी के ट्विटर से.  कैलाश चौधरी के पक्ष 'रेसलर खली' की एंट्री, भाटी ने किया तंज- काम नहीं आएंगे खली-खलबली
तस्वीर: रविंद्र भाटी के ट्विटर से. कैलाश चौधरी के पक्ष 'रेसलर खली' की एंट्री, भाटी ने किया तंज- काम नहीं आएंगे खली-खलबली
Google CTA

राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने 21 अप्रैल से अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है. नेताओं, रेलसर से लगाकर अब फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता भी पहुंच रहे हैं. दूसरी तरफ निर्दलीय और युवा प्रत्याशी रविंद्र भाटी का स्टारडम भी लोगों के बीच सिर चढ़ कर बोल रहा है.  

अपनी सभा में लोगों को संबोधित करते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी और उनकी रणनीति पर जमकर निशाना साधा है. भाटी ने अपनी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर 5 साल काम करते तो खली-खलबली और सनी देओल को नहीं बुलाना पड़ता. भाटी ने कहा कि मेरी जनता ही मेरी स्टार प्रचारक है. मेरे पास लाखों रुपए नहीं जो मैं इन स्टार प्रचारकों को दे पाऊं. भाटी के इस बयान के बाद फिर से बाड़मेर की राजनीति के उबाल आ गया है. 

रविंद्र भाटी ने बीजेपी के कैलाश चौधरी पर तंज कसते हुए कहा है कि अब जनता आपके 5 सालों का हिसाब मांगने के लिए आगे आई है. भाटी ने कहा कि मैंने इनको चुनौती दी थी कि आप आओ और एक मंच पर डिबेट करते हैं. आप सब अपना हिसाब रखो और बताओ कि बाड़मेर-जैसलमेर के लिए आपने क्या किया? क्या विकास के नए आयाम लाए? लेकिन, इनके पास कोई जवाब नहीं है.  


जनता भी आपके साथ इंटरटेनमेंट करेगी

रविंद्र भाटी ने कहा कि आप जिस तरह से जनता के लिए इंटरटेनमेंट कर रहे हो, वैसे ही जनता भी 26 तारीख को आपके साथ इंटरटेनमेंट ही करेगी और आपको निश्चित तौर पर जवाब देगी. भाटी ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आएगा वैसे - वैसे बड़े -बड़े कलाकार और जादूगर यहां आएंगे. वो अपना जादू और कला दिखाएंगे, लेकिन आप उनकी कला और जादू में नहीं आना है. 26 तारीख को अपने टाबर के ऊपर आशीर्वाद रखना है. 

ढाई किलो नहीं पाव भर का हमारा हाथ काफी-भाटी

रविंद्र भाटी ने कहा कि गदर फिल्म में जिन्होंने हैंडपंप उखाड़ा था वो भी आए हैं. रविंद्र भाटी ने कहा कि आपका ढाई किलो के हाथ से ठीक हमारी जनता का पाव भर का हाथ है जिससे बटन दबाकर जनता जवाब दे देगी.