अजमेर: महिला कैदियों को जेल से बाहर निकालकर घर ले जाती थीं जेलर दिव्या चौधरी ? कोटा में गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया ये मामला
अजमेर महिला जेल की पूर्व जेलर दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार. महिला कैदियों को जेल से निकालकर अपने घर पर काम कराने के गंभीर आरोप। जानें इस पूरे मामले के अपडेट.
ADVERTISEMENT

जेलर दिव्या चौधरी कोटा से हुई गिरफ्तार.
अजमेर महिला जेल की तत्कालीन प्रभारी जेलर दिव्या चौधरी को पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार कर लिया है. दिव्या चौधरी पर आरोप है कि वे महिला कैदियों को जेल से बाहर निकालकर अपने निजी आवास पर ले जाती थीं. यही नहीं दिव्या चौधरी इन बंदियों से अपने घर का काम कराती थीं. इन कैदियों में विचाराधीन और सजायाफ्ता दोनों तरह की थीं. नियमों के खिलाफ जाकर ये सब करने का ये मामला 12 जुलाई 2026 का है.
