Rajasthan में फर्जी डिग्रियों के खेल का खुलासा, OPJS यूनिवर्सिटी की 43 हजार डिग्रियों पर लटकी तलवार!

SOG ने फर्जी डिग्री मामले में OPJS यूनिवर्सिटी चूरू के संचालक और संस्थापक को गिरफ्तार कर चुकी है.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
तस्वीर: राजस्थान तक.
Google CTA

राजस्थान में पेपर लीक (paper leak in rajasthan) और परीक्षाओं में धांधली के बाद अब फर्जी डिग्रियों (fake degrees in OPJS university) का मामला भी सामने आया है जिससे हजारों युवाओं का भविष्य अधर में है. दरअसल पीटीआई भर्ती परीक्षा (PTI Recruitment Exam rajasthan ) के दौरान राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की तो 80 से ज्यादा चयनित उम्मीदवारों की डिग्रियां फर्जी निकलीं. इसमें से भी 80 अभ्यर्थी चूरू के ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के हैं. मामले में एसओजी ने OPJS यूनिवर्सिटी के संचालक और संस्थापक को गिरफ्तार कर लिया है.