थप्पड़ कांड के बाद सुर्खिर्यों में आईं सौम्या झा के सामने भड़के किसान, फिर कलेक्टर ने दिखाई सूझबूझ

ध्यान देने वाली बात है कि थप्पड़ कांड के बाद एसडीएम अमित चौधरी का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में कथित रूप से वे किसानों को धमकाते हुए देखे जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

कलेक्टर सौम्या झा के सामने अधिकारियों के रवैए से नाराज हो गए किसान.

point

हालांकि मामले को सौम्या झा ने सूझबूूझ से निपटा दिया.

थप्पड़ कांड के बाद कलेक्टर सौम्या झा भी काफी सुर्खियों में हैं. सौम्या झा से मिलने की गुहार लगा रहे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया था. नरेश मीणा की रिहाई को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोग आंदोलन कर रहे हैं. इसी बीच जल वितरण समिति की बैठक में किसान कलेक्टर सौम्या झा के सामने ही भड़क उठे. हालांकि कलेक्टर सौम्या झा ने सूझबूझ दिखाते हुए किसानों को शांत करा दिया.