1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass, अब देना होगा ज्यादा पैसा
FASTag Annual Pass: 1 अप्रैल से FASTag एनुअल पास महंगा हो जाएगा. अब वाहन मालिकों को 3,000 रुपये की जगह 3,075 रुपये देने होंगे. सड़क परिवहन मंत्रालय ने कीमतों में 2.5% की बढ़ोतरी की है. फिलहाल यह पास देश के 200 टोल प्लाजा पर मान्य है और 52 लाख से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

FASTag Annual Pass
अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. 1 अप्रैल से फास्टैग (FASTag) का एनुअल पास महंगा होने जा रहा है.सड़क परिवहन मंत्रालय ने सालाना समीक्षा के बाद पास की कीमतों में 2.5% की बढ़ोतरी का फैसला किया है. इस बदलाव से देश के करीब 52 लाख से ज्यादा कार ऑनर प्रभावित होंगे.