फतेहपुर: सीजन का सबसे ठंडा दिन, खेतों में जमी ओस की बूंदे

Fatehpur News: फतेहपुर शेखावाटी में ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है. यहां रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है. बुधवार को फतेहपुर में न्यूनतम पारा 2.0 डिग्री तक पहुंच गया. यह सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है. इस कंपकंपाती ठंड ने दिसंबर में कई सालों का रिकॉर्ड तोड दिया है. सोमवार […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Fatehpur News: फतेहपुर शेखावाटी में ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है. यहां रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है. बुधवार को फतेहपुर में न्यूनतम पारा 2.0 डिग्री तक पहुंच गया. यह सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है. इस कंपकंपाती ठंड ने दिसंबर में कई सालों का रिकॉर्ड तोड दिया है. सोमवार को पारा 4.5 डिग्री दर्ज किया गया. इससे पहले शनिवार और रविवार को भी गिरावट दर्ज की गई थी. पारा गिरने से क्षेत्र में ठिठुरन लगातार बढ़ गई है. शनिवार को पारा 5.5 डिग्री था. जबकि रविवार को 4.3 डिग्री तक पहुंच गया. ठंड बढ़ने से आम लोगों के कामकाज पर असर देखने को मिल रहा है.