जयपुर की शादी में फिल्मी अंदाज में चोरी, मेहमान बनकर दुल्हन का बैग ले उड़ा शातिर, देखें Video
जयपुर के जगतपुरा स्थित चंदन वन बिलवा में शादी समारोह के दौरान मेहमान बनकर आए चोर ने दुल्हन का बैग चोरी कर लिया, जिसमें करीब 4 लाख रुपये के गहने और नकदी थे. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और शिकायत के बाद शिवदासपुरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान का वीडियो हो रहा वायरल
Jaipur Viral Video: राजस्थान के जयपुर से एक चौंकाने वाली चोरी का मामला सामने आया है, जहां खुशियों के माहौल के बीच एक शातिर चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. घटना जगतपुरा इलाके के चंदन वन बिलवा में आयोजित एक शादी समारोह की है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.