पांच दिन पहले कांग्रेस ज्वाइन करने वाली पूर्व BJP नेत्री बनी उम्मीदवार, जानें कौन हैं ये
Shobharani Kushwaha got ticket from Dholpur: झुंझुनू में प्रियंका गांधी की सभा में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के ऐलान के बाद पूर्व बीजेपी नेत्री और धौलपुर की सीटिंग विधायक शोभारानी कुशवाहा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने शोभारानी को धौलपुर से ही टिकट दिया है. पति के जेल जाने के बाद वर्ष […]
ADVERTISEMENT

Shobharani Kushwaha got ticket from Dholpur, तस्वीर: उमेश मिश्रा, राजस्थान तक
Shobharani Kushwaha got ticket from Dholpur: झुंझुनू में प्रियंका गांधी की सभा में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के ऐलान के बाद पूर्व बीजेपी नेत्री और धौलपुर की सीटिंग विधायक शोभारानी कुशवाहा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने शोभारानी को धौलपुर से ही टिकट दिया है. पति के जेल जाने के बाद वर्ष 2016 में उपचुनाव हुआ और वसुंधरा राजे ने शोभारानी को टिकट दिला दिया. शोभारानी के जीतने के बाद 2018 में भी इन्हें उम्मीदवार बनाया गया. ये इस बार भी जीत गईं. इनके पति बनवारी लाल कुशवाह अभी तक जेल में हैं.