पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व OSD लोकेश शर्मा गिरफ्तार, फोन टैपिंग मामले में हुई कार्रवाई

अग्रिम जमानत मिलने के बाद सोमवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि फॉर्मल गिरफ्तारी हुई और फिर थाने से ही जमानत मिल गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राजस्थान तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

लोकेश शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने फोन टैपिंग की सीडी वायरल की थी.

point

क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को पूछताछ के लिए कई बार नोटिस दिया था.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि मामले में उन्हें तुरंत जमानत भी मिल गई. लोकेश शर्मा ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी. 21 को ही कोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिल गयी थी.