पूर्व सीएम अशोक गहलोत को सोशल मीडिया पर क्यों बतानी पड़ी अपने हार्निया ऑपरेशन की ये बात
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया X पर अपने हार्निया के ऑपरेशन की जानकारी शेयर की है. साथ ही उन्होंने उन डॉक्टरों को नसीहत दी है जिन्होंने चिरंजीवी योजना और उनके हार्निया के ऑपरेशन से जुड़ी गलत जानकारी दी है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: अशोक गहलोत के सोशल मीडिया X से.
राजस्थान (rajasthan news) के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने सोशल मीडिया 'X' पर अपने हॉर्निया के ऑपरेशन के बारे में बताते हुए चिरंजीवी योजना पर सवाल उठाने वाले डॉक्टरों को घेरे में लिया है. अशोक गहलोत ने कहा कि निजी अस्पतालों के कुछ डॉक्टरों को ऐसा असत्य बोलकर एक अच्छी योजना एवं मेडिकल जैसे पवित्र पेशे को बदनाम करने से बचना चाहिए.