Kota: भारत पेट्रोलियम के एप के जरिए आरोपी ने BPCL को लगा दिया करोड़ों का चूना, पूरा मामला कर देगा हैरान
भारत पेट्रोलियम कॉरर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के एप के माध्यम से करोड़ों रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले का खुलासा हुआ है. कोटा के टैगोर नगर स्थित पेट्रोल पंप के प्रादेशिक मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT

भारत पेट्रोलियम कॉरर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के एप के माध्यम से करोड़ों रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले का खुलासा हुआ है. कोटा के टैगोर नगर स्थित पेट्रोल पंप के प्रादेशिक मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया. आरोपी रिछपाल सिंह पुत्र निर्मल सिंह पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद इसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था. जहां 19 जुलाई तक रिमांड पर दिया गया है. ठगी के इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. आरोपी ने बीपीसीएल की मोबाइल एप के जरिए इस ठगी को अंजाम दिया.