'घर पर अकेली थी, वह रात आया और...' धौलपुर में पति के दोस्त की डोली नीयत? पीड़िता ने सुनाई आपबीती
धौलपुर में 32 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति के दोस्त पर करीब छह महीने तक डराकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि आरोपी पति के बाहर रहने पर घर आता था. 28 जुलाई की रात तमंचा दिखाकर धमकाने का भी आरोप है.
ADVERTISEMENT

dholpur
राजस्थान के धौलपुर जिले में एक विवाहिता ने अपने पति के दोस्त पर करीब छह महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. मामला बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति के बाहर रहने के दौरान आरोपी उसके घर आता था और उसे डराकर जबरन संबंध बनाता था.
