फोन टैपिंग मामले में शेखावत को मिल गया बड़ा हथियार! ऑडियो सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री बोले- सच आ गया सामने
पूर्व सीएम अशोक गहलोत और उनके ओएसडी रहे लोकेश शर्मा के बीच बातचीत का कथित ऑडियो सामने आने के बाद अब सियासत गरमा गई है. साल 2020 में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी का यह किस्सा 4 साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है.
ADVERTISEMENT

पूर्व सीएम अशोक गहलोत और उनके ओएसडी रहे लोकेश शर्मा के बीच बातचीत का कथित ऑडियो सामने आने के बाद अब सियासत गरमा गई है. साल 2020 में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी का यह किस्सा 4 साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है. बता दें कि इस टेंपकांड के मामले में खुद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला है. ऐसे में शेखावत ने इस मुद्दे पर गहलोत को जमकर घेरा. केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री ने कहा कि जिस शपथ को लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर गहलोत आसीन हुए थे, उस शपथ का उन्होंने अनादर किया. जो बातें मैं चीख-चीखकर मीडिया के माध्यम से सरकार को सुनाना चाहता था, न्यायालय को सुनाना चाहता था. वो सभी बातें अब इस ऑडियो के साथ स्वतः ही स्पष्ट हो गई हैं.