गंगापुर: बंद दरवाजे के पीछे चीखता रहा पीड़ित... GRP थाने में उस रात अजीत सिंह के जो हुआ, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

Gangapur News: राजस्थान के गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. एक कैंटीन मैनेजर ने जीआरपी पुलिस पर रातभर प्रताड़ित करने, बेरहमी से मारपीट करने और कथित तौर पर पेशाब पिलाने का बेहद संगीन आरोप लगाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

Gangapur News
Gangapur News
google news

Gangapur City GRP Police tortured canteen manager : जिस पुलिस और थाने पर लोग इंसाफ की उम्मीद लेकर भरोसा जताते हैं, अगर वहीं रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो पूरा सिस्टम कटघरे में खड़ा हो जाता है. राजस्थान के गंगापुर सिटी से एक ऐसा ही झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रेलवे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. आरोप है कि रेलवे स्टेशन के एक कैंटीन मैनेजर को जीआरपी के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने रातभर बंधक बनाकर प्रताड़ित किया, बर्बरता से पीटा और सारी हदें पार करते हुए अमानवीय व्यवहार किया. मामला अब जयपुर तक पहुंच चुका है, जहां मामले में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. क्या है पूरा मामल चलिए जानते है इस खबर में...