गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दी क्लब मालिक को धमकी, कहा- 2 करोड़ नहीं दिए तो करना पड़ेगा तमंचे पर डिस्को
Jaipur News: राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा गैंगस्टर रोहित गोदारा जिसके पीछे 4 राज्यों की पुलिस पड़ी है वह आए दिन व्यापारियों और धन के कुबेरों को फिरौती को कॉल कर अपनी धमक दिखा रहा है. यहीं नहीं रंगदारी नहीं देने पर सिर्फ धमकी ही नहीं देता बल्कि अंजाम भी देता है. जयपुर […]
ADVERTISEMENT

Jaipur News: राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा गैंगस्टर रोहित गोदारा जिसके पीछे 4 राज्यों की पुलिस पड़ी है वह आए दिन व्यापारियों और धन के कुबेरों को फिरौती को कॉल कर अपनी धमक दिखा रहा है. यहीं नहीं रंगदारी नहीं देने पर सिर्फ धमकी ही नहीं देता बल्कि अंजाम भी देता है. जयपुर में कुछ दिन पहले जी-क्लब के मालिक ने फिरौती की राशि नहीं दी तो रोहित गोदारा के साथी रितिक बॉक्सर के शूटर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत मचा दी. वो खौफ खत्म भी नहीं हुआ की उसके महज 45 घंटे बाद ही एक और क्लब कारोबारी से रोहित गोदारा ने 2 करोड़ रुपए की रंगदारी की डिमांड की है और 5 दिन में फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है.