राहुल गांधी के लिए ओम बिरला से बदला लेंगे डोटासरा! कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बयान वायरल, जानें

कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल की नामांकन सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का दिया गया एक बयान जमकर वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में प्रहलाद गुंजल ने कांग्रेस (Congress) से नामांकन दाखिल कर सियासी पारा बढ़ा दिया है. वो यहां से बीजेपी प्रत्याशी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चुनौती देंगे. गुंजल ने 30 मार्च को नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) का दिया बयान जमकर वायरल हो रहा है. जब उन्होंने यह बयान दिया तब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुक्खजिंदर सिंह रंधावा, विधायक शांति धारीवाल समेत कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे. उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी ओम बिरला को निशाने पर लेते हुए तमाम कलह की बातों को खारिज करते हुए कांग्रेस को एकजुट भी बताया था.