'नहीं झुकेंगे डोटासरा'... राजस्थान में तबादलों पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष, सरकार को दी खुली चुनौती

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर पंचायत चुनाव टालने और शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर पैसे लेकर ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनके क्षेत्र में 85% बदले के तबादले किए गए हैं, लेकिन वे इन धमकियों से झुकने वाले नहीं हैं.

ADVERTISEMENT

Govind Singh Dotasra
Govind Singh Dotasra
Google CTA

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रदेश में पंचायती राज व निकाय चुनावों में हो रही देरी को लेकर हाईकोर्ट के रुख पर सवाल उठाए हैं, साथ ही शिक्षा विभाग में तबादलों के नाम पर करोड़ों रुपये के भारी भ्रष्टाचार और बदले की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है. डोटासरा ने साफ किया कि सरकार चाहे जितने ट्रांसफर कर ले या जांच एजेंसियां लगा दे, वे झुकने वाले नहीं हैं.