Rajasthan News: 'भजनलाल को केवल हेलीकॉप्टर में घूमने के लिए बिठाया', डोटासरा ने पीएम मोदी और सीएम पर साधा निशाना

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 'रबर स्टैंप' बताते हुए कहा कि उन्हें केवल हेलीकॉप्टर में घूमने के लिए बिठाया गया है. उन्होंने पीएम मोदी के 2047 के विजन पर सवाल उठाते हुए. अप्रैल से प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान किया है.

ADVERTISEMENT

डोटासरा
डोटासरा
google news

Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में वार-पलटवार का दौर तेज हो गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला है. डोटासरा ने महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल के संकट को लेकर सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए.