राजस्थान: 'मेरे बच्चों को बदनाम किया तो किरोड़ी लाल की खैर नहीं...', डोटासरा का मीणा पर अब तक का सबसे तीखा हमला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर उनके परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए बेहद तीखा हमला बोला है. डोटासरा ने मुख्यमंत्री से खुद पर लगे आरोपों के साथ-साथ किरोड़ी लाल मीणा से जुड़े कथित 'बीज और खाद घोटाले' की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

डोटासरा
राजस्थान की राजनीति में इन दिनों वार-पलटवार का दौर चरम पर है. पेपर लीक और अन्य मामलों को लेकर लगे आरोपों के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर अब तक का सबसे बड़ा और तीखा हमला बोला है. डोटासरा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए दोटूक लहजे में चेतावनी दी कि अगर उनके बच्चों और परिवार को बदनाम करने की कोशिश की गई, तो वो इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.