गोविंद सिंह डोटासरा के बढ़ते कद की असली वजह क्या ? कैसे कर रहे अशोक गहलोत को साइडलाइन !

राजस्थान कांग्रेस में अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच गुटबाजी व वर्चस्व की जंग तेज हो गई है. डोटासरा के तल्ख तेवर और सख्त संदेश से साफ है कि वे पार्टी में गहलोत के प्रभाव को दरकिनार कर अपनी स्वतंत्र सियासी पहचान बना रहे हैं.

ADVERTISEMENT

गोविंद सिंह डोटासरा
गोविंद सिंह डोटासरा
Google CTA

राजस्थान कांग्रेस के अंदरूनी घटनाक्रम और गुटबाजी ने एक बार फिर राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC Chief) गोविंद सिंह डोटासरा के तल्ख तेवर और हालिया बयानों से यह साफ जाहिर हो रहा है कि वह अब किसी के साए में रहकर राजनीति करने के मूड में नहीं हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बंगले पर लगे ‘चौथी बार गहलोत सरकार’ के नारों पर डोटासरा की तीखी प्रतिक्रिया के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत का वर्चस्व कमजोर हो रहा है और डोटासरा अपना अलग सियासी वजूद खड़ा कर रहे हैं?