'कुर्सी पर पत्थर रख देते तो ज्यादा अच्छा होता', भजनलाल सरकार पर बरसे हनुमान बेनीवाल
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा उनके सामाजिक बहिष्कार की बात कहे जाने पर पलटवार करते हुए उन पर मानहानि और आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है. बेनीवाल ने भजनलाल सरकार को विफल और 'मूर्खों का राज' बताते हुए 2028 में बीजेपी को पटखनी देने का एलान किया है.
ADVERTISEMENT

hanuman beniwal
राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने सूबे की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बेनीवाल ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से उनके 'सामाजिक बहिष्कार' वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है और उन्हें कानूनी अंजाम भुगतने की सीधी चुनौती दी है. बेनीवाल ने साफ कहा है कि 2028 के विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी को राजस्थान की सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे और पार्टी को दहाई के आंकड़े (10 सीटों) पर समेट देंगे.