'डिस्टर्ब मत करो...', जगदंबिका पाल से बीच बहस में बोले बेनीवाल, राजस्थान की रेल कनेक्टिविटी पर मंत्री को घेरा

Hanuman Beniwal Speech: संसद में रेलवे मुद्दों पर चर्चा के दौरान हनुमान बेनीवाल और जगदंबिका पाल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. राजस्थान की रेल कनेक्टिविटी, अधूरी परियोजनाओं और कुलियों की समस्याओं को लेकर बेनीवाल ने सरकार को घेरा जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Rajasthan News
Rajasthan News
google news

संसद के मौजूदा सत्र में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए. रेलवे बजट और मांगों पर चर्चा के दौरान बेनीवाल और सदन की अध्यक्षता कर रहे जगदंबिका पाल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. बेनीवाल ने कम समय दिए जाने पर नाराजगी जताई और साफ शब्दों में कह दिया कि जब दूसरे सदस्यों को ज्यादा समय दिया गया, तो उन्हें टोककर डिस्टर्ब न किया जाए.