भजनलाल सरकार ने हटाए बेनीवाल के 3 कमांडो, RLP प्रमुख का आया धांसू बयान!
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा घटाकर 3 सुरक्षाकर्मी हटा दिए हैं. इस पर बेनीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी सुरक्षा नहीं मांगी थी और राज्य के हजारों युवा ही उनकी असली सुरक्षा हैं.
ADVERTISEMENT

Hanuman Beniwal
राजस्थान में RLP के मुखिया और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल और राज्य की भाजपा सरकार के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है. जयपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय के आदेश पर हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में तैनात तीन निजी सुरक्षा अधिकारियों (कमांडो) को हटा दिया गया है. अचानक लिए गए इस प्रशासनिक फैसले के बाद राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि क्या इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश है.