Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ के जरिए भरी हूंकार, बोले- RLP के बिना नहीं बनेगी कोई सरकार
Hanuman Beniwal Yatra in Rajasthan: राजस्थान में आगामी दो महीनों में विधानसभा (Rajasthan Assembly Elections) चुनाव हैं, सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. बीजेपी के बाद अब आरएलपी पार्टी (RLP Party In Rajasthan) ने भी प्रदेश में ‘सत्ता संकल्प यात्रा’ (Satta Parivartan Yatra) की शुरुआत की. गुरुवार को चूरू के सालासर धाम से […]

Hanuman Beniwal Yatra in Rajasthan: राजस्थान में आगामी दो महीनों में विधानसभा (Rajasthan Assembly Elections) चुनाव हैं, सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. बीजेपी के बाद अब आरएलपी पार्टी (RLP Party In Rajasthan) ने भी प्रदेश में ‘सत्ता संकल्प यात्रा’ (Satta Parivartan Yatra) की शुरुआत की. गुरुवार को चूरू के सालासर धाम से यात्रा का आगाज हुआ. सांसद हनुमान बेनीवाल ने सालासर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से यात्रा की शुरुआत की. इसके बाद एक बड़ी सभा हुई. इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि ये हमारी सत्ता परिवर्तन की यात्रा है, हमारे बिना राजस्थान में सरकार नहीं बनेगी.
बेनीवाल सालासर मंदिर से सभा स्थल तक रथ में सवार होकर आए. मंच पर पहुंचकर बेनीवाल ने बजरंगबली की गदा घुमाई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. बेनीवाल जब पार्टी विधायकों के साथ रथ पर सवार सभा स्थल पर पहुंचे तो सभा स्थल से पहले जेसीबी से समर्थको ने रथ पर फुल बरसाए. वहीं कार्यकर्ताओं ने कंधो पर सांसद को बैठाया और मंच तक लेकर गए.
बेनीवाल ने युवाओं के दम पर भरी हूंकार
बेनीवाल ने अपने संबोधन की शुरुआत शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद करते हुए की. बेनीवाल ने कहा की आज भगत सिंह की जयंती और अनंत चतुर्दशी का शुभ अवसर है और सालासर बालाजी के पवित्र धाम से आरएलपी की सत्ता संकल्प यात्रा का आगाज किया जा रहा है. सांसद बेनीवाल ने कहा कि किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी,मुफ्त बिजली, टोल मुक्त राजस्थान सहित 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने सहित दर्जनों जनहित के मुद्दों को लेकर आरएलपी का गठन हुआ और सड़क से लेकर सदन तक हम जनहित के लिए संघर्ष कर रहे है.
यह भी पढ़ें...
ज्योति मिर्धा पर बोले बेनीवाल: सीबीआई के डर से ज्वॉइन की भाजपा
बेनीवाल ने अपने संबोधन में हाल ही में पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा द्वारा भाजपा ज्वॉइन करने के मामले को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा की ईडी और सीबीआई के डर से उन्होंने भाजपा ज्वॉइन की. बेनीवाल ने भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा और कहा आज रोजगार के अभाव में युवा हथियार उठा रहे हैं. नशा समाज को खोखला कर रहा है. इसलिए हमे सोचने की जरूरत है की इन सब बातों की चिंता सिर्फ आरएलपी कर रही है.
लोकायुक्त की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए बोला गहलोत और वसुंधरा पर हमला
बेनीवाल ने कहा कि वर्ष 2008 से 2018 तक लोकायुक्त ने अपने विभिन्न रिपोर्ट में सरकार के मुखिया के खिलाफ अलग-अलग मामलों में एक दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज करने की बात कही थी , क्योंकि वसुंधरा और गहलोत इस समय अवधि में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. ऐसे में पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर सकती और दोनों ने एक दूसरे को बचाया. इसलिए राजस्थान में सशक्त लोकायुक्त की जरूरत है, जिसके पास खुद की शक्ति हो.










