'मैंने वसुंधरा को यह कहने पर मजबूर किया कि मैं जाटनी हूँ', हनुमान बेनीवाल का राजस्थान की राजनीति में नया धमाका

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने दावा किया कि उनके राजनीतिक संघर्ष के कारण ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सार्वजनिक रूप से खुद को 'जाट की बहू' स्वीकार करने पर मजबूर होना पड़ा था. बेनीवाल ने अमित शाह के फोन कॉल और युवाओं के भारी समर्थन का जिक्र करते हुए राजस्थान को टोल मुक्त करने और किसानों की पूर्ण कर्जमाफी की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

ADVERTISEMENT

राजस्थान
राजस्थान
google news

राजस्थान की राजनीति के दिग्गज और आरएलपी (RLP) प्रमुख हनुमान बेनीवाल एक बार फिर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में हैं. नागौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा किए. उन्होंने दावा किया कि उनके संघर्ष के कारण ही वसुंधरा राजे को अपनी 'जाट पहचान' स्वीकारनी पड़ी थी.