हनुमान बेनीवाल vs राजाराम मील: समर्थकों का भारी बवाल, घर के बाहर पुतला फूंका; जानें क्या है पूरा विवाद

Hanuman Beniwal vs Rajaram Meel: हनुमान बेनीवाल के अंतरजातीय विवाह संबंधी बयान के बाद जयपुर में उनके समर्थकों ने राजाराम मील के घर के बाहर जमकर बवाल काटा और पुतला फूंका. हालांकि, मील ने युवाओं को माफ कर पुलिस हिरासत से छुड़वा दिया, लेकिन दोनों गुटों के बीच सोशल मीडिया और सड़कों पर तनाव जारी है.

ADVERTISEMENT

राजस्थान न्यूज
राजस्थान न्यूज
google news

राजस्थान की राजनीति में जाट समाज के दो बड़े दिग्गजों- आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील के बीच की जुबानी जंग अब सड़कों पर उतर आई है. जयपुर में बेनीवाल के समर्थकों ने राजाराम मील के घर के बाहर जमकर हंगामा किया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया.