बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले हनुमान बेनीवाल पर लगा ये गंभीर आरोप, जानें

RLP Chief Hanuman Beniwal: बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और राजस्थान (Rajasthan News) के नागौर से सांसद हनुमान बेनावाल पर गंभीर आरोप लगा है. कांग्रेस नेता और पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने उन पर बजरी ठेकेदारों से सांठगांठ का आरोप लगाया है. गौरतलब है कि पिछले कुछ […]

ADVERTISEMENT

बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले हनुमान बेनावाल पर लगा ये गंभीर आरोप, जानें
बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले हनुमान बेनावाल पर लगा ये गंभीर आरोप, जानें
Google CTA

RLP Chief Hanuman Beniwal: बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और राजस्थान (Rajasthan News) के नागौर से सांसद हनुमान बेनावाल पर गंभीर आरोप लगा है. कांग्रेस नेता और पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने उन पर बजरी ठेकेदारों से सांठगांठ का आरोप लगाया है. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से हनुमान बेनीवाल बजरी माफियाओं के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं.

हरीश चौधरी ने आरएलपी प्रमुख पर तीखे तेवर में आरोप लगाते हुए सवाल किया कि ये आंदोलन और विवाद किसके हित के लिए कर रहे हैं? अभी जुलाई और अगस्त के महीने में तो खनन नहीं हो सकता, तो बजरी बेच कौन रहा है? बेनीवाल की मंशा सिर्फ इन ठेकेदारों की मदद करना है.

‘बेनीवाल का आंदोलन जनता को मुद्दों से भटका रहा है’
बाड़मेर के बायतू से विधायक हरीश चौधरी ने हनुमान बेनीवाल से सवाल करते हुए पूछा कि जब वो गठबंधन की सरकार में सांसद थे तब मौन क्यों खड़े थे? जनता की आवाज संसद तक क्यों नहीं पहुंचाई? ऐसे आंदोलन और बवाल करने वाले लोग जनता को मुद्दों से भटका रहे हैं. कुछ मुद्दों पर सहमति और असहमति हो सकती है, लेकिन हमेशा तर्क के आधार पर ही बहस करनी चाहिए.

प्रदेश सरकार छोटे लीजधारक को देगी बढ़ावा: हरीश चौधरी
हरीश चौधरी ने बजरी के मसले पर बोलते हुए कहा कि आज राजस्थान में बजरी महंगी मिल रही है. इस विषय को कठिन न बनाते हुए हमें समाधान की बात करनी चाहिए. राजस्थान की जनता को सस्ती बजरी कानून और नियम में परिवर्तन से ही मिलेगी. उन्होंने केंद्र सरकार से एक नई पॉलिसी बनाने की मांग की और यह भी कहा कि राजस्थान सरकार राज्य में छोटे लीजधारक को बढ़ावा देगी और उनको संरक्षण का भी प्रावधान बनाएगी.

यह भी पढ़ें: राजेंद्र गुढ़ा की बर्खास्तगी के बाद बढ़ी मुश्किल! राजपूत समाज चुनाव में बिगाड़ सकता है कांग्रेस का समीकरण?