भटनेर दुर्ग पहंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत, कलेक्टर और SP रहे गायब तो भड़के मंत्री, ASI के अधिकारियों की भी लगाई क्लास!
Gajendra Singh Shekhawat Video: केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हनुमानगढ़ के ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग के निरीक्षण पर पहुंचे. वहां जिला कलेक्टर और एसपी गायब मिले, जिस पर मंत्री ने भारी नाराजगी जताई. दुर्ग की बदहाली देखकर उन्होंने एएसआई अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

केंद्रीय मंत्री शेखावत भटनेर दुर्ग पहुंचे तो गायब मिले कलेक्टर-SP
Hanumangarh News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कड़ा रुख देखने को मिला है. किले के रखरखाव और संरक्षण कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे मंत्री उस वक्त भड़क गए जब जिले के दो सबसे बड़े प्रशासनिक अधिकारी-जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP)मौके पर मौजूद ही नहीं थे.
