हनुमानगढ़: नोहर को जिला बनाने की मांग हुई तेज, कांग्रेसी नेता पार्टी से खिलाफत करने को हुए तैयार

Hanumangarh: हनुमानगढ़ जिले के नोहर विधानसभा को जिला बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक संगठन एक मंच पर एकत्रित हो रहे हैं. जिला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से एक महापंचायत का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष महंत गोपाल नाथ ने की. महापंचायत में उपस्थित […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Hanumangarh: हनुमानगढ़ जिले के नोहर विधानसभा को जिला बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक संगठन एक मंच पर एकत्रित हो रहे हैं. जिला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से एक महापंचायत का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष महंत गोपाल नाथ ने की. महापंचायत में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार द्वारा नए जिलों की सूची में नोहर का नाम शामिल नहीं करने पर आक्रोश जताया.

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कमजोरी के कारण नोहर का नाम जिला बनने की सूची से बाहर है. अगर जनप्रतिनिधि समय रहते ही इस मांग को प्रभावी ढंग से उठाते तो आज नोहर का नाम जिला बनने की सूची में शामिल होता. वक्ताओं ने नोहर जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को हर पार्टी वर्ग का समर्थन बताते हुए कहा कि जब तक सरकार नोहर को जिला नहीं बनाती तब तक संघर्ष समिति का आंदोलन जारी रहेगा.

कांग्रेस के पूर्व प्रधान रामकुमार स्वामी ने कड़ी शब्दों में जनप्रतिनिधियों की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने जिला बनाने की आवाज को ठीक से नहीं उठाया. इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. हालांकि गहलोत सरकार ने खुद कहा है कि लोग मांगते-मांगते थक जाएंगे लेकिन वह देते-देते नहीं थकेंगे. हमारे जनप्रतिनिधियों ने सही ढंग से उनसे मांगा ही नहीं.

अगर वह अपनी बात को सही ढंग से रखते तो आज नोहर जिला बन गया होता. साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर नोहर को जिला नहीं बनाया जाता है तो भले ही उन्हें पार्टी की खिलाफत करनी पड़े वह आम जनता के साथ हैं और अपनी मांग मनवा कर रहेंगे. उन्होंने गहलोत सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने राज्य के 19 नए जिले दिए हैं और वे संवेदनशील है और निश्चित तौर पर वे नोहर को जिला बनाने की मांग पर गौर करेंगे और इसे जिला बनाएंगे.

हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस-बीजेपी और AAP के साथ गठबंधन को लेकर किया ये बड़ा खुलासा