23 घायल, 1 की मौत...हनुमानगढ़ में भीषण हादसा, 'छुछक' लेकर आ रहे रिश्तेदारों की बस डिवाइडर से टकराई!
Hanumangarh: हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में एक भीषण सड़क हादसे में खुशियां मातम में बदल गईं। बीकानेर से 'छुछक' की रस्म निभाने आ रही एक निजी बस ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में लक्ष्मी नामक महिला की मौत हो गई और 35 यात्री घायल हुए हैं।
ADVERTISEMENT

hanumangarh
Hanumangarh: हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में अमरपुरा रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दौरान एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए.