हनुमानगढ़: व्यापारी पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

Hanumangarh Firing: हनुमानगढ़ की धान मंडी में व्यापारी इंद्र हिसारिया के प्रतिष्ठान पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि एक आरोपी को जयपुर से जबकि दो आरोपियों को बीकानेर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उन्हें लेकर हनुमानगढ़ आ रही है. उन आरोपियों के […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Hanumangarh Firing: हनुमानगढ़ की धान मंडी में व्यापारी इंद्र हिसारिया के प्रतिष्ठान पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि एक आरोपी को जयपुर से जबकि दो आरोपियों को बीकानेर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उन्हें लेकर हनुमानगढ़ आ रही है. उन आरोपियों के हनुमानगढ़ पहुंचने के बाद में प्रेस वार्ता की जाएगी और पूरा खुलासा किया जाएगा. आपको बता दें कि एक दिन पहले व्यापारी इंद्र हिसरिया की आढ़त की दुकान पर 3 युवाओं ने फायरिंग की थी. जिसके बाद में व्यापारियों में दहशत फैल गई थी और आक्रोश भी था. इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.