कोहरे के कारण रोडवेज-ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत, कंडेक्टर की मौके पर मौत, ड्राइवर ट्रेलर में फंस गया

Churu: फतेहपुर शेखावाटी में कोहरे के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. मंगलवार सुबह चूरू नेशनल हाईवे पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में एक के पीछे एक करीब 8-9 वाहन आपस में टकराए हैं. हादसे में रोडवेज बस व ट्रेलर में भीषण भिड़ंत हुई है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Churu: फतेहपुर शेखावाटी में कोहरे के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. मंगलवार सुबह चूरू नेशनल हाईवे पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में एक के पीछे एक करीब 8-9 वाहन आपस में टकराए हैं. हादसे में रोडवेज बस व ट्रेलर में भीषण भिड़ंत हुई है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं. वहीं रोडवेज बस के परिचालक की मौके पर मौत हो गई. साथ ही रोडवेज बस का ड्राइवर करीब 2 घंटे तक सीट के बीच फंसा रहा लड़ रहा है और मौत की जंग से लड़ता रहा. घटना की जानकारी के बाद कोतवाली थाना सदर थाना सहित रामगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.