राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, जानें ताजा अपडेट
Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हुई. इस दौरान सज्जनगढ़ (बांसवाड़ा) में सर्वाधिक 130 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
ADVERTISEMENT

UP Weather Forecast (PC-AI)
Rajasthan Weather: राजस्थान में बीते 24 घंटों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा ने जनजीवन को प्रभावित किया है.