जयपुर: अंगूठी और घड़ी से हुई पायलट राजवीर सिंह की पहचान, अंतिम संस्कार में पहुंचीं पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान को जयपुर में अंतिम विदाई. पत्नी दीपिका चौहान ने सेना की वर्दी में दी विदाई. दोनों जुड़वा बच्चों के थे माता-पिता हैं.

ADVERTISEMENT

Helicopter crash Kedarnath, Army pilot martyr, Rajveer Singh Chouhan death, wife in uniform farewell, लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान
तस्वीर: राजस्थान तक.
google news

सेना की वर्दी पहने, आंखों में आंसू लिए...ये दृश्य शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान की पत्नी दीपिका चौहान का, जिन्होंने अपने पति को अंतिम विदाई दी. रविवार को केदारनाथ के गौरीकुंड में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए राजवीर सिंह की पार्थिव देह मंगलवार को जयपुर पहुंचा, जहां उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.