'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'...दीक्षांत समारोह में छात्रा ने डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा के सामने यूनिवर्सिटी प्रशासन को घेरा, Video वायरल

जयपुर: 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया', दीक्षांत समारोह में छात्रा ने डिप्टी CM के सामने यूनिवर्सिटी प्रशासन को घेरा, वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने वीडियो जारी कर पूरी बात बताई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने वीडियो जारी कर बताई पूरी बात.
google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (HJU) के दीक्षांत समारोह में उस समय असहज माहौल हो गया, जब एक छात्रा ने मंच पर डिग्री लेते समय तीखा कटाक्ष कर दिया. राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष सारा ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और कुलपति की मौजूदगी में कहा, "बेइज्जती करके इज्जत देने का बहुत-बहुत शुक्रिया."