कोटा की छात्रा की मौत से संसद तक उठा था पेपर लीक का मुद्दा, जानिए 2024 में कैसे बना सख्त कानून

वर्ष 2024 का 'लोक परीक्षा कानून' कोटा में जेईई अभ्यर्थी नीहारिका सोलंकी की मौत और पेपर लीक की घटनाओं के बाद पास हुआ था. संसद में सर्वसम्मति से पारित इस कानून में संगठित पेपर लीक पर 10 साल जेल और 1 करोड़ जुर्माने का प्रावधान है. अब सरकार इसे और सख्त करने की तैयारी में है.

ADVERTISEMENT

Anti Paper Leak Act 2024
Anti Paper Leak Act 2024
Google CTA

पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का मुद्दा देशभर में गरमाया हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे रोकने के लिए 2024 में सख्त कानून बन चुका है. उस समय संसद में कोटा की 18 साल की JEE छात्रा की आत्महत्या का भी जिक्र हुआ था. लंबी चर्चा के बाद संसद ने एंटी-पेपर लीक कानून को मंजूरी दी थी. कानून में परीक्षा माफिया और संगठित गिरोहों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया गया था.