पति कांवड़ लेने गया तो पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फुर्र, कांवड़ के चंदे के डेढ़ लाख भी ले गई

Rajasthan News: अलवर में कांवड़ लेने गए एक व्यक्ति की पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर (Alwar Crime News) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रैणी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 जुलाई को पति जब कांवड़ (kanwad) लेने हरिद्वार गया तो पीछे से पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई. यही नहीं, इस दौरान पत्नी घर में रखे कांवड़ के चंदे के डेढ़ लाख रुपये भी ले गई.