'पता नहीं क्या हो रहा मुझको'...जयपुर के मंदिर में भजन गाने की कोशिश की और फफककर रो पड़ीं मैथिली ठाकुर, Video वायरल

बिहार के अलीनगर से भाजपा विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भजनों की गूंज सुनकर भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसुओं की धारा बह निकली.

ADVERTISEMENT

मौथिली ठाकुर
मौथिली ठाकुर
google news

सुरों की मल्लिका और बिहार के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर इन दिनों जयपुर के दौरे पर हैं. अपनी जादुई आवाज से दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली मैथिली रविवार को जब जयपुर के ऐतिहासिक आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर पहुंचीं तो वहां एक बेहद भावुक नजारा देखने को मिला. मंदिर की चौखट पर कदम रखते ही मैथिली भक्ति के ऐसे सागर में डूबीं कि उनकी आँखों से आंसुओं की अविरल धारा बह निकली.